Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

गणतंत्र दिवस पर निबंध | 26 जनवरी पर निबंध | Republic Day Essay in Hindi

Essay on Republic Day in Hindi

आज की इस पोस्ट में आप सभी पाठकों के लिए भारत के गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखकर पेश किया गया है। यह निबंध एक बहुत ही सरल भाषा में सुशोभित तरीके से लिखा गया है। इस पोस्ट में आप सभी पाठकों के इन सवालों के जवाब मिलेंगे - Gantantra diwas ka mahatva, 26 january par nibandh hindi mein, republic day essay in hindi 10 lines, essay on republic day in hindi with headings, gantantra diwas in hindi poem, republic day in hindi, swatantrata diwas par nibandh, short speech on republic day in hindi, republic day parade in hindi, short essay on republic day in hindi, republic day essay hindi me  आदि। तो आप इस पूरी पोस्ट को जरूर पढ़ें यह पोस्ट आप सभी पाठकों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी। 

गणतंत्र की परिभाषा क्या है ?

गणतंत्र किसे कहते है - गणतंत्र को लोकतंत्र, जनतंत्र एवं प्रजातंत्र भी कहते है, जिसका सीधा सा मतलब होता है - प्रजा का राज्य या प्रजा का शासन। जिस दिन देश का संविधान लागु हुआ था, उसी दिन के उपलक्ष में हर वर्ष उसी दिन को गणतंत्र दिवस कहते है। हमारे देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागु हुआ था। इसलिए हम भारतवासियों का गणतंत्र दिवस 26 को कहा जाता है। 

गणतंत्र दिवस का महत्व

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है - 26 जनवरी के दिन को हम सभी भारतवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इस दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इसीलिए 26 जनवरी 1950 से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। लंबे समय तक भारतवर्ष पर अंग्रेजों का शासन रहा था। जिसकी वजह से भारत के लोगों ने अंग्रेजों की कई सालों तक गुलामी की थी। इसके चलते भारतवासियों को ब्रिटिश शासन द्वारा बनाए गए कानूनों का पालन करना पड़ता था। भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी दिलाई थी। उसके बाद में लगभग ढाई साल बाद 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों में प्रारूप समिति ने भारतीय संविधान को तैयार किया था। अंततः 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया गया। इसके बाद से ही हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। 

दिल्ली के इंडिया गेट पर 26 जनवरी की परेड

दिल्ली की परेड - भारत की राजधानी नई दिल्ली के इंडिया गेट पर 26 जनवरी के अवसर पर एक विशेष परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारत की तीनों सेनाएं विजय चौक से अपनी परेड को शुरू करती है। जिसमें सेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियार, प्रक्षेपास्त्र एवं शक्तिशाली टैंकों का प्रदर्शन किया जाता है एवं परेड के माध्यम से सैनिकों की शक्ति और पराक्रम को बताया जाता है। इस परेड में तीनों सेना के प्रमुख राष्ट्रपति को सलामी देते हैं। आर्मी परेड के बाद देश के सभी राज्यों द्वारा झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपरा की प्रस्तुति दी जाती है। इसके बाद में भारतीय वायु सेना द्वारा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) की तरह आसमान से फूलों की बारिश की जाती है। 

गणतंत्र दिवस समारोह

गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन - 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों में, स्कूलों और कॉलेजों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में इस पर्व की तैयारी लगभग 1 महीने पहले से ही शुरू हो जाती है। इसमें विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। स्कूल कॉलेजों में भी परेड, खेल, भाषण, नाटक, नृत्य, निबंध लेखन , गायन, स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार निभाकर आदि प्रकार के क्रियाकलापों के माध्यम से इस उत्सव को मनाते हैं। इसमें लोग एक दूसरे को मिलकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हैं और एक दूसरे को मिठाइयां बांटते हैं। 

उपसंहार : भारत का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

अंत में निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है, कि यह दिन हम सभी भारत वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान लागू किया गया था। इस पर्व को इसी प्रकार प्रतिवर्ष 26  जनवरी को हर्ष के साथ मनाना चाहिए तथा हम सभी को वादा करना चाहिए कि हम अपने देश के संविधान की सुरक्षा करेंगे, देश की समरसता और शांति को बनाए रखेंगे, साथ ही देश के विकास में सहयोग करेंगे। 
यह भी पढ़ें :-
Tags : Gantantra diwas ka mahatva, 26 january par nibandh hindi mein, republic day essay in hindi 10 lines, essay on republic day in hindi with headings, gantantra diwas in hindi poem, republic day in hindi, swatantrata diwas par nibandh, short speech on republic day in hindi, republic day parade in hindi, short essay on republic day in hindi, republic day essay hindi me, Republic Day par Hindi nibandh.

Top Post Ad

Below Post Ad