Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

मेक इन इंडिया पर निबंध | Essay on Make in India in Hindi

मेक इन इंडिया क्या है? 

  • मेक इन इंडिया की शुरुआत : 25 सितंबर 2014 को। 
  • मेक इन इंडिया की शुरुआत किसने की - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने।
  • मेक इन इंडिया का मुख्य उद्देश्य क्या है - भारत में सभी वस्तुओं का निर्माण करना। 
  • मेक इन इंडिया का लोगो क्या है - एक खूबसूरत शेर है, जो अशोक चक्र से प्रेरित है। 
  • मेक इन इंडिया के अंतर्गत कितने क्षेत्रों को शामिल किया है -  25
  • मेक इन इंडिया का लोगो किसने डिजाइन किया - संयुक्त राज्य अमेरिका के पोर्टलैंड, ओरेगन में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन एजेंसी द्वारा। 

Essay on Make in India in Hindi

Make in India ka Arth : मेक इन इंडिया का अर्थ है कि 'भारत में बनाओ' | मेक इन इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत में नई टेक्नोलॉजी के विकास और भारत में ही निर्मित किए जाने वाले उत्पादों को बढ़ावा देना है। मेक इन इंडिया विशेष रूप से विदेशी कंपनियों के भारत में निवेश के लिए प्रेरित करना है। जिससे भारत में ही नए उत्पादों को बनाने का प्रोत्साहन मिल सके। इसके अंतर्गत ना केवल विदेशी कंपनियां बल्कि भारतीय कंपनियों के भी उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत में आजकल गरीबी, बेरोजगारी, असाक्षरता, स्वास्थ्य सेवाओं में कमी आदि समस्याएं मौजूद है। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए हमें देश के युवाओं के लिए नए रोजगार एवं अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवानी होगी। यह एक ऐसी पहल है जिससे लोगों को आय के साधन उपलब्ध होंगे ताकि वे अपने घर को अच्छे से चला सके और अपने बच्चों को अच्छी एजुकेशन दे सकें। 

मेक इन इंडिया की शुरुआत कब हुई?

मेक इन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत 25 सितंबर 2014 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन से की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों कि रोजमर्रा में उपयोग आने वाली वस्तुओं का निर्माण इंडिया में ही करना। जिससे कि यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकें और उनका जीवन यापन आसान हो सके। इसके अलावा इस योजना का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले 25 सेक्टरों पर बदलाव लाना है। जिससे यहां के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन बढ़ेंगे। ताकि देश में बेरोजगारी की समस्या दूर हो सके। साथ ही इन क्षेत्रों में विकास भी हो सके। इसीलिए भारत सरकार ने देश विदेश के बड़े-बड़े निवेशकों का ध्यान हमारी ओर केंद्रित करने के लिए अभियान मेक इन इंडिया का शुभारंभ किया। 

मेक इन इंडिया के फायदे

Advantages of Make in India : मेक इन इंडिया के कुछ फायदे ऊपर डिस्कस किए जा चुके हैं। मेक इन इंडिया से युवाओं को रोजगार मिलने से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व भारत देश के शीघ्र ही अन्य विकसित देशों की सूची में शामिल होने की संभावना रहेगी। दूसरा इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यदि मेक इन इंडिया अभियान के अंतर्गत यदि कोई वस्तु भारत में बनेगी तो उस पर कम खर्च आएगा जिससे कि वह यहां के स्थानीय लोगों के लिए कम दाम पर उपलब्ध होगी और महंगाई कम होगी साथ ही साथ यहां पर लोगों के लिए नौकरी की भी संभावना रहेगी। जब से भारत में मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत निवेश होने लगा है उसमें ऑटोमोबाइल, रसायन, आईटी, पर्यटन, रेलवे, वस्त्र, खुदरा स्वास्थ्य, बंदरगाह, निर्माण, टैक्सटाइल्स, उत्पादन, चमड़ा आदि के निवेश एवं उत्पादन में भारी वृद्धि की संभावना देखने को मिली है। 

मेड इन इंडिया का मुख्य उद्देश्य

Make in India Objectives : एक वैश्विक व्यापारिक केंद्र में देश को बदलने के लिए इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को डिजाइन किया गया क्योंकि इसके पास विदेशी एवं स्थानीय कंपनियों के लिए एक सुनहरा प्रस्ताव है। देश के युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करने एवं उन्हें अच्छी स्थिति में लाने के लिए लगभग 25 क्षेत्रों जैसे - आईटी, रक्षा, ऑटोमोबाइल्स, अंतरिक्ष, थर्मल ऊर्जा, विनिर्माण, सड़क, केमिकल,  इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी,  रेलवे, ऑयल एंड गैस,  मीडिया एंड इंटरनेट,  माइनिंग,  टूरिज्म,  इलेक्ट्रिकल मशीन,  रोड एंड हाईवे,  विमान उद्योग आदि कार्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस अभियान के अंतर्गत लोगों को मूल्यवान एवं सम्मानित नौकरी उपलब्ध कराना है। 

मेक इन इंडिया से नुकसान

कृषि की उपेक्षा, प्राकृतिक संसाधनों का विलोपन, छोटे उद्यमियों के लिए नुकसान, प्रदूषण, विनिर्माण आधारित अर्थव्यवस्था इत्यादि। 

निष्कर्ष : मेक इन इंडिया का बढ़ता प्रभाव

अंत में कहा जा सकता है कि मेक इन इंडिया केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। अगर यह योजना सफल रही तो भारत को विकसित देशों की सूची में शामिल होने से कोई नहीं रोक सकता। जब देश का आर्थिक ढांचा ही मजबूत होगा तो उसको किसी अन्य देश पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। इसलिए आप सभी से इसी प्रकार की आशा रहेगी कि आप भी इस कार्यक्रम में अपना सहयोग देंगे। 

यह भी पढ़ें :-
Tags : Make in India, Make in India Essay in Hindi, Essay on Make in India, Nibandh in Hindi, Make in India par nibandh, Make in India Essay, mts essay on make in India, Short Essay on Make in India, Essay on make in india in Hindi, Make in India Campaign, Make in India Essay in Hindi 250, Make in india essay in hindi for upsc, slogan on make in india in hindi, make in india niti par apne vichar likhiye in hindi, make in india essay in hindi 100 words. 

Top Post Ad

Below Post Ad