Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

विमुद्रीकरण पर निबंध | नोटबंदी पर निबंध | Essay on Demonetization in Hindi

विमुद्रीकरण के विधिक एवं नैतिक पक्ष 

विमुद्रीकरण : 8 नवंबर, 2016 से पूर्व संभवत भारत के आम लोग विमुद्रीकरण शब्द से अपरिचित रहे होंगे, क्योंकि इससे पहले यह शब्द रोजमर्रा के जीवन में लगभग ना के बराबर प्रयुक्त होता रहा है। विमुद्रीकरण शब्द से  अर्थशास्त्र के विद्यार्थी, शिक्षक और अर्थशास्त्र के ज्ञाता विमुद्रीकरण सबसे परिचित जरूर रहे होंगे लेकिन यह कोई नहीं जानता था कि भारत में विमुद्रीकरण को अमली-जामा पहनाया जा सकेगा। 

विमुद्रीकरण का इतिहास

Vimudrikaran Essay in Hindi : जिस प्रकार से विमुद्रीकरण से पहले केंद्र सरकार का रुक काले धन को लेकर उस पर लगाम लगाना रहा था उसको देख कर हर कोई अपने मन में यह जान रहा था की काले धन पर लगाम लगाने के लिए सरकार कुछ नया कदम उठा सकती है। अंततः 8 नवंबर 2016 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ₹500 व ₹1000 के नोटों को उसी दिन की अर्धरात्रि से बंद किए जाने की घोषणा की जिसके बाद ₹500 व ₹1000 के नोट कानूनी तौर पर अवैध हो गई

विमुद्रीकरण क्या है ?

What is Demonetization in Hindi : विमुद्रीकरण वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से किसी देश की सरकार अपने देश में चल रही वैद्य मुद्रा को कानूनी तौर पर प्रतिबंधित कर देती है अर्थात बंद कर देती है, जिसके बाद से उस मुद्रा का कोई मूल्य नहीं रह जाता उस मुद्रा से किसी भी प्रकार की लेन-देन, खरीद-बिक्री अथवा उस मुद्रा का संचय करना गैरकानूनी माना जाता है। 

विमुद्रीकरण के लाभ

विमुद्रीकरण के फायदे - विमुद्रीकरण क्यों किया जाता है, विमुद्रीकरण के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन मुख्य रूप से काले धन व जाली मुद्रा से परेशान होकर सरकार विमुद्रीकरण का कदम उठा सकती है मुद्रा की जमाखोरी धीरे-धीरे कालेधन में बदल जाती है जिससे देश अथवा उसकी सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है काले धन से ही देश में आतंकवाद नक्सलवाद तथा तस्करी जैसी अपराधिक घटनाएं को अंजाम दिया जाता है।

विमुद्रीकरण से नुकशान

विमुद्रीकरण से हानि -
  • विमुद्रीकरण से सरकार की मुद्रा योजना को बल मिलेगा विमुद्रीकरण आशा से करारा प्रभाव काले धन के कुबेर पर पड़ा है विमुद्रीकरण से पूर्ण रूप से तो नहीं लेकिन काफी मात्रा में काला धन उजागर हुआ है जिससे सरकार को पारदर्शिता के जरिए टैक्स अधिक मिलेगा।
  • विमुद्रीकरण से देश में चल रहे छोटे-बड़े कार्य को संपादित करने में रुकावट सी आ गई। विमुद्रीकरण के दौर में देश के पर्यटन उद्योग को भी बड़ा धक्का लगा है विमुद्रीकरण से पर्यटकों को देश में स्थानीय मुद्रा है मिलने में बहुत कठिनाइयां झेलनी पड़ती है साथ ही  विमुद्रीकरण के दौर में पर्यटक की संख्या में प्रतिशत कमी दर्ज हुई। 

उपसंहार : विमुद्रीकरण

अंत में कहा जा सकता है कि विमुद्रीकरण किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए लंबे समय का फायदा ही लेकर आती है। अतः आप सभी को विमुद्रीकरण को सहर्ष स्वीकार कर देश के भविष्य के लिए इसमें योगदान देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें :-



Tags: विमुद्रीकरण par nibandh, descriptive essay on demonetisation, demonetisation meaning, effect of demonetisation in India, latest essay, ssc cgl tier-3, descriptive test of ssc cgl tier-3, descriptive test of ssc cgl tier-3, essay for ssc cgl tier-3, letter writing, descriptive test sbi po, how to write essay. 

Top Post Ad

Below Post Ad