Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

दीपावली पर निबंध | दिवाली पर निबंध हिंदी में | Deepavali Nibandh Hindi Me

दीपावली के त्यौहार का महत्व

Importance of Deepawali Festival : भारत देश को त्योहारों का देश माना जाता है। इस देश में प्रमुख रूप से होली, रक्षाबंधन, दीपावली व दशहरा इत्यादि त्योहार मनाए जाते हैं। इन सभी त्योहारों में से दीपावली सबसे प्रमुख त्यौहार है। दीपावली का त्यौहार हिंदुओं का सबसे पवित्र और सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह त्यौहार कार्तिक अमावस्या को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। दीपावली के त्यौहार को रोशनी का त्योहार अथवा दीपों का त्योहार भी कहा जाता है क्योंकि दीपावली के अवसर पर सभी घरों में ढेर सारे दीपों की पंक्तियां बनाकर सुसज्जित की जाती है जिससे अमावस्या की रात भी पूर्णिमा की तरह चाँदनी लगती है।

दीपावली का मतलब क्या होता है?

Diwali Meaning in Hindi - दीपावली अर्थात दीपों की अवली (पंक्ति)। दीपों की पंक्तियों से सुसज्जित इस त्यौहार को दीपावली कहा जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। रावण को मारकर भगवान राम ने धरती को बुराइयों से बचाया था।  ऐसा माना जाता है कि दीपावली को घर की साफ सफाई व घर के दरवाजे खुले रखने पर लक्ष्मी जी घर में पधारते है।  दीपावली के दिन घरों को दीपों से सजाया जाता है और पटाखे फोड़े जाते हैं। 

दीपावली कब मनाई जाती है?

Diwali Kab Manayi Jati Hai - दीपावली का त्यौहार प्रतिवर्ष कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। यह त्योहार 5 दिनों (धनतेरस , नरक चतुर्दशी, अमावस्या, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा ,भाई दूज ) तक चलने वाला सबसे बड़ा पर्व है। दीपावली के त्यौहार की तारीख हिंदू कैलेंडर के अनुसार निर्धारित की जाती है , लेकिन सामान्यतया यह त्योहार प्रति वर्ष अक्टूबर-नवंबर माह में मनाया जाता है।


दीपावली क्यों मनाई जाती है?

Why We Celebrate Diwali - दीपावली का त्यौहार मनाया जाने के पीछे कई कथाएं प्रचलित है लेकिन इनमें से प्रमुख कथा यह है कि भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद जब अयोध्या लौटे थे तब अयोध्या वासियों ने खुशी के मारे दिये जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया था।

दीपावली के त्योहार के लाभ

Diwali ke labh
  • दीपावली के त्यौहार पर लोग आपस में घुल मिलकर रहते हैं जिससे उनके रिश्तो में मिठास बना रहता है। यदि किन्हीं लोगों के मध्य किसी भी प्रकार का मतभेद होता है तो वे दीपावली पर एक साथ बैठकर उस मनमुटाव को दूर कर लेते हैं और भाई-भाई की तरह रहते हैं।
  • दीपावली के अवसर पर छोटे उद्योगों को काफी फायदा होता है। इस अवसर पर मिट्टी के सामान, साज-सज्जा का सामान, महालक्ष्मी की मूर्तियां, महालक्ष्मी पूजन के सामग्री, मामबत्तियां, फटाके व घरेलू सामान इत्यादि का मुख्य रूप से बेचान होता है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस त्यौहार के दिन मां लक्ष्मी जी साफ सफाई वाले घर, दुकान, दफ्तर, ऑफिस इत्यादि में प्रवेश करती है।

दीपावली के त्यौहार से हानियां

Diwali ke Tyohar ki Haniya -
  • इस त्यौहार को मनाने से घर, ऑफिस ,दुकान इत्यादि को सजाने में विद्युत ऊर्जा की बहुत अधिक बर्बादी होती हैं।
  • इस अवसर पर लोग सबसे ज्यादा पटाखे छोड़ते हैं जिससे वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण सहित कभी-कभी आग लगने से जनधन की भी हनी हो सकती हैं। 

उपसंहार: Diwali par Nibandh 

दीपावली का त्यौहार खुशियों का त्योहार है इसे हम सभी भाई बंधुओं को खुशी-खुशी मनाना चाहिए। इस तैयार पर लोग अक्सर फिजूलखर्ची बहुत ज्यादा करते हैं। इसमें हम सभी को पूरा ध्यान देना चाहिए और जरूरत के हिसाब से ही पैसे खर्च करने चाहिए। आतिशबाजी पर अधिक खर्च नहीं करना चाहिए। पटाखे छोड़ने व दिए जलाते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए। इस त्यौहार  पर हमें कुछ नया करने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें :-



Tag: दीपावली पर निबंध हिंदी में , हिंदी एस्से ऑन दीपावली , Diwali pr Hindi Nibandh, Deepavali Nibandh Hindi me, Essay on Diwali in Hindi Wikipedia, Diwali Nibandh in Hindi, Diwali Nibandh for Child, Hindi Essay on Diwali |

Top Post Ad

Below Post Ad