Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

RRC ग्रुप - D 22 अगस्त प्रथम शिफ्ट के प्रश्नोत्तर

प्रश्न.  वर्षा की बूंदों के गोलाकार होने का क्या कारण है?
उत्तर:- पृष्ठ तनाव

प्रश्न.  आर्थिक नियोजन किस सूची में है?
उत्तर:- समवर्ती सूची में

प्रश्न.  'ग्रीनोकाइट' किसका अयस्क है?
उत्तर:- कैडमियम का

प्रश्न.  बौद्ध संघ में प्रवेश को क्या कहा जाता है?
उत्तर:- उपसम्पदा या प्रवज्या

प्रश्न.  माखनलाल चतुर्वेदी की कौन-सी कविता स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान चर्चित रही?
उत्तर:- 'पुष्प की अभिलाषा'

प्रश्न.  ओबरा किसके लिए जाना जाता है?
उत्तर:- तापविद्युत गृह के लिए

प्रश्न.  किस आवृतबीजी कुल से संतरा संबद्ध है?
उत्तर:- रुटेसी से

प्रश्न.  किस शेयर के धारक ही कम्पनी के वास्तविक स्वामी होते हैं?
उत्तर:- इक्टिवी शेयर के धारक

प्रश्न.  फरीद को शेर खाँ की उपाधि किसने दी?
उत्तर:- बहार खाँ लोहानी ने

प्रश्न.  'निःशस्त्र सेनानी 'कविता की रचना किसने की?
उत्तर:- माखनलाल चतुर्वेदी

प्रश्न.  मनुष्य में सामान्य निरन्न (Fasting) रुधिर शर्करा स्तर प्रति 100 ml रूधिर कितना होता है?
उत्तर:- 70 से 100 mg

प्रश्न.  सामाजिक सुरक्षा एवं सामाजिक बीमा किस सूची में है?
उत्तर:- समवर्ती सूची में

प्रश्न.  किसने मनसबदारी व्यवस्था में एक नयी प्रथा 'मशरूत' की शुरूआत की?
उत्तर:- औरंगजेब ने

प्रश्न.  शेर खाँ ने 'शेरशाह' की उपाधि किस युद्ध के जीतने के बाद धारण की?
उत्तर:- चौसा का युद्ध

प्रश्न.  व्यास सम्मान कौन-सा संगठन देता है?
उत्तर:- के.के. बिड़ला फाउन्डेशन

प्रश्न.  भारत में जलविद्युत शक्तिगृह सर्वप्रथम कहाँ स्थापित किया गया था?
उत्तर:- दार्जिलिंग

प्रश्न.  मौर्यकाल में वन विभाग का प्रमुख अधिकारी क्या कहलाता था?
उत्तर:- आटविक

प्रश्न.  किसी संयुक्त कम्पनी द्वारा अपने अंशधारियों को कंपनी के लाभ का वितरण क्या कहलाता है?
उत्तर:- लाभांश

प्रश्न.  सूर साम्राज्य का संस्थापक कौन था? 
उत्तर:- शेरशाह

प्रश्न. व्यास सम्मान के तहत कितनी राशि प्रदान की जाती है?
उत्तर:- 2.5 लाख

प्रश्न.  तेज आँधी आने पर टिन की छत का उड़ जाना किस सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर:- बरनौली के प्रमेय पर

प्रश्न.  भारतीय रेल किस सूची का अवयव है?
उत्तर:- संघ सूची का

प्रश्न.  थुलियम का संकेत क्या है?
उत्तर:- Tm

प्रश्न.  असहयोग आंदोलन शुरू होने के समय कौन भारत का वायसराय था?
उत्तर:- लॉर्ड चेम्सफोर्ड

प्रश्न.  शंकर पुरस्कार के तहत कितनी राशि प्रदान की जाती है?
उत्तर:- 1.5 लाख

प्रश्न.  भारत में कलपक्कम परमाणु उर्जा संयंत्र किस राज्य में स्थापित है?
उत्तर:- तमिलनाडु में

प्रश्न.  वन स्थिति रिपोर्ट-2011 के अनुसार भारत में सर्वाधिक वन क्षति वाला राज्य कौन-सा है?
उत्तर:- आंध्र प्रदेश

प्रश्न.  एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज कौन-सा है?
उत्तर:- बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (BSE)

प्रश्न.  किस वायसराय के कार्यकाल में होमरूल लीग की स्थापना हुई थी?
उत्तर:- लॉर्ड चेम्सफोर्ड के

प्रश्न.  मूर्ति देवी पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर:- साहित्य क्षेत्र में



वीडियो पूरा देखने के लिए धन्यवाद!















Top Post Ad

Below Post Ad