Type Here to Get Search Results !
Type Here to Get Search Results !

आगर मालवा जिले से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न

  • आगर मालवा जिला मध्‍यप्रदेश के उज्जैन संभाग के अंतर्गत आता है।
  • शाजापुर जिले की सुसनेर तहसील को अलग करके 15 अगस्‍त 2013 को आगर मालवा को मध्‍यप्रदेश का 51वां जिला बनाया गया।
  • आगर मालवा जिले का कुल क्षेत्रफल 2785 वर्ग किलोमीटर है।
  • आगर मालवा जिले के अंतर्गत 4 तहसीले है जिनमें आगर, सुसनेर, नलखेड़ा, बड़ौद शामिल है।
  • आगर मालवा जनसंख्‍या के लिहाज से सबसे छोटा था लेकिन 2018 में टीकमगढ़ से निवाड़ी जिला बनने के बाद निवाड़ी जिला जनसंख्‍या व क्षेत्रफल दोनों दृष्टि से छोटा जिला है।
  • सालरिया गांव में देश का पहला गौ-अभ्‍यारण्‍य बनाया गया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने देश के पहले गौ कैबिनेट का गठन किया जिसकी पहली बैठक 22 नवंबर 2020 को गोपाष्‍टमी के दिन आगर मालवा जिले के सालरिया ग्राम के कामधेनु गौ अभयारण्य में आयोजित की गई थी।
  • आगर-मालवा जिले के अंतर्गत दो विधानसभा क्षेत्र आगर एवं सुसनेर शामिल है।
  • आगर मालवा जिला कर्क रेखा पर अवस्थित जिला है।
  • इस जिले में मालवी एवं राजस्थानी संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है।
  • आगर मालवा आगर मालवा जिले की सीमा मध्‍यप्रदेश में पूर्व में राजगढ़, शाजापुर, पश्चिम में रतलाम, दक्षिण में उज्जैन जिले तथा उत्तर में राजस्थान राज्य के साथ लगती है।  
  • आगर मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील में बगुला मुखी माता का मंदिर है। यह मंदिर महाभारत कालीन है।
  • आगर मालवा जिले में एक अंग्रेज भगवान शिव के हस्‍तक्षेप से बच गया था, तत्‍पश्‍चार उसकी पत्‍नी ने यहाँ पर बैजनाथ मदिंर का निर्माण करावाया था।
  • 24 दिसम्बर 2012 को मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सालरिया ग्राम में देश और दुनिया के पहले कामधेनु गौ अभ्यारण्य का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमि पूजन कर स्थापना की।
  • यह कामधेनु गौ अभ्यारण्य 472.63 हेक्टेयर के क्षेत्रफल फैला हुआ है। इस अभ्‍यारण्‍य का शुभारंभ 27 सितम्बर 2017 को किया गया था।
  • यह, मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में से एक है तथा यहां पर शाही सवारी का भी आयोजन किया जाता है।
  • आगर मालवा में ब्रिटिश कालीन सैनिक छावनी स्थित है तथा यहां पर ब्रिटिशर्स ने जो गार्डन बनाया था उसे आज भी कंपनी गार्डन के नाम से पहचाना जाता है।
  • आगर मालवा जिला अपनी लाल मिट्टी के लिए प्रसिद्ध है। इसकी सीमा राजस्थान को छूती है।
  • आगर मालवा शहर में मोती तालाब और रत्‍नसागर दो तालाब है।
  • आगर मालवा जिले की प्रमुख फसल संतरा है यहां के संतरे पूरे मालवा क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
  • आगर मालवा जिले की प्रमुख नदी कालीसिंध है साथ ही यहां नेवज, लखुन्‍दर, चीलर आदि नदियॉं प्रवाहित होती है।
  • आगर मालवा जिले में दो बांध है कुमार बांध और तिल्‍लार बांध अवस्थित है।

Top Post Ad

Below Post Ad